आगरा: नारी शक्ति, स्वाभिमान और आत्मसंवाद को समर्पित भव्य मोनोलॉग “द्रौपदी – द अनबाउड स्पिरिट” 16 नवंबर को सूरसदन, आगरा में प्रस्तुत किया जाएगा। इसे शी विल इंस्पायर संस्था, दैनिक जागरण और आभूषण ज्वैलर्स के सहयोग से आयोजित कर रही है।
महाभारत की अजेय नायिका द्रौपदी के बहुआयामी चरित्र को मंच पर जीवंत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कलाकार अंजना चांडक अपने दमदार अभिनय से नारी के साहस, पीड़ा और पुनरुत्थान की गाथा को पेश करेंगी। यह प्रस्तुति न केवल नाटक है, बल्कि अन्याय के खिलाफ स्वर और स्त्री की आत्मचेतना का उत्सव भी है।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी, जिसके बाद संस्था की सोच और कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इसके पश्चात “वॉक ऑफ स्ट्रेंथ” जैसी प्रेरक प्रस्तुतियाँ दर्शकों को नारी शक्ति और एकता का संदेश देंगी।
इस आयोजन से प्राप्त सहयोग टीयर्स मंदबुद्धि संस्था के विशेष बच्चों की सहायता हेतु समर्पित किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन समारोह में पूजा लूथरा, कीर्ति, कृतिका, सुनैना, नेहा अग्रवाल, हरमीत, आशिमा, प्रीति जैन, नियति, डिंपल राज, आयुषी, रुचि, दीपिका, तनु, पूजा असवानी, नूपुर, सानिया डावर, दिव्या गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन में सहयोगी:
-
टाइटल स्पॉन्सर: आभूषण ज्वैलर्स
-
सहयोगी प्रायोजक: रीडा बाय रितिका, ओम्बरे बाय आयुषी, कृतिका खन्ना (इमेज एवं सॉफ्ट स्किल कोच), के.आई.पी.एम., फ्यूचर प्लस, इयात
-
हॉस्पिटैलिटी पार्टनर: डीजे लिशियस
-
फोटोग्राफी पार्टनर: पिक्चर परफेक्ट बाय डिंपल राज
यह प्रस्तुति नारी के साहस, आत्मसम्मान और समाज में उनके योगदान का जीवंत प्रतिनिधित्व करेगी।
#द्रौपदी_द_अनबाउड_स्पिरिट
#नारी_शक्ति
#आगरा
#साहस_स्वाभिमान
#शी_विल_इंस्पायर
#महाभारत#DraupadiTheUnboundSpirit
#WomenPower
#Agra
#CourageAndPride
#SheWillInspire
#Mahabharata

