बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों की जीत और राजनीतिक सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनावी साज़िश के आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि “बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वो अब पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बाकी जगह पर नहीं हो पाएगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि उनका नया निगरानी तंत्र ‘PPTV’ यानी PDA प्रहरी चौकस रहेगा और किसी भी तरह की साज़िश को नाकाम करेगा। अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि भाजपा दल नहीं, छल है।
PDA का मतलब उन्होंने बताया है: “पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक।”

