
कल होगी मतगणना तहसील सहावर में
कासगंज। सहावर नगर पंचायत वार्ड संख्या 4 में उपचुनाव के लिए मगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 54.99 प्रतिशत मतदान हुआ। दो प्रत्याशियों की किस्तम मतपेटी में बंद हो गई। अब 15 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।कस्बे के एस डी एस पब्लिक स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया। इसमें बूथ संख्या 07और बूथ संख्या 08 दो बूथ बनाए गए। कुल 1491 मतदाताओं में बूथ संख्या 07 पर 978 मतदाता हैं, जबकि बूथ संख्या 08 पर 514 मतदाता हैं।
मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला जिसमें बूथ संख्या 07 पर पड़े वोट 555बूथ संख्या 08 पर पड़े वोट 265 कुल पड़े मत 820। इस दौरान कुल 54.99 प्रतिशत वोट डाले गए। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ।15 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
याद रहे कि पिछली साल 9 जून 2025 नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के सभासद श्याम बाबू की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी, सभासद के देहांत के कारण रिक्त सीट पर श्याम बाबू के परिवार के सदस्य बड़े पुत्र पंकज मैदान में हैं और दूसरे उम्मीदवार राहुल कुमार माथुर भी मैदान में है।इसलिए दो प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई है।
