पक्की सराय में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर हुई चर्चा
आगरा।आगरा के शहीद नगर स्थित पक्की सराय में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र में जनसंपर्क भी किया गया। बैठक में वाल्मीकि समाज से भावी प्रत्याशी श्रीमती प्रिया चौहान के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में AIMIM के संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग, जिला अध्यक्ष शमशेर खान, कोषाध्यक्ष शहजाद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष शहजाद उस्मानी, जिला संयुक्त सचिव अकील कुरैशी सहित शहवाज खान, अभिनाश, वकार, हैदर कामिल और गाजी फारूख आदि शामिल हुए।
इस दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क कर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
टाइम्स ऑफ ताज | आगरा
