बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली करारी हार के बाद पार्टी के भीतर हलचल और तेज़ हो गई है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर एक चौंकाने वाला बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी।
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा:
“मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।”
उन्होंने पोस्ट में राज्यसभा सांसद संजय यादव का भी उल्लेख किया। उनके इस खुलासे ने RJD के भीतर गहरे तनाव और मतभेद को उजागर कर दिया है। चुनावी हार के बाद पार्टी नेतृत्व पर उठ रहे सवालों और अंदरूनी खींचतान के बीच रोहिणी के बयान ने नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, परिवार और पार्टी के कुछ नेताओं के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद हालिया चुनावी पराजय के बाद तीखे हो गए थे, जिसके बाद रोहिणी ने यह कठोर कदम उठाने का फैसला किया।
RJD या लालू प्रसाद यादव की ओर से अभी तक इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
#RohiniAcharya #LaluYadav #RJD #BiharPolitics #BiharElections2025 #TejashwiYadav #SanjayYadav #PoliticalCrisis #BreakingNews #TimesOfTAJ

