अध्यक्ष नाशी खान ने अपने नेतृत्व में सभासदों के सहयोग से फार्म भरवाए।
सहावर।विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर फार्म भरने में हो रही दुश्वारियों को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने नगर पंचायत कार्यालय में 19 नवम्बर से एसआईआर शिविर लगवा कर कस्बे के लोगों के फार्म भरवाने में सहयोग किया। कस्बे के अनेकों मतदाताओं का आरोप था कि उनका नाम 2003 के मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद 2025 के मतदाता सूची में नाम नहीं है। जब कि वह हमेशा से मतदान करते चले आ रहे हैं। नाशी खान ने बीएलओ द्वारा भरे गए फॉर्मो को चेक किया
इस दौरान एसआईआर शिविर में मौजूद बीएलओ राजवीर सिंह,सर्वेश कुमारी ,पारुल शर्मा,शगुफ्ता नाज और सभासद राकेश कुमार वार्ष्णेय, मुशीर अहमद कुरेशी, मुहम्मद फैसल,बॉबी फारूकी,सुमित कुमार सहयोगी सरताज कुरैशी,मुर्तजा खान, ताहिर अहमद गुलजार अहमद विजय सिंह असगर अली शमशुल कमर साकेब कुरैशी संजीव कुमार कफील अहमद आदि ने शिविर में एसआईआर फार्म भरवाया और मतदाताओं को समझाया कि यदि आप फार्म नहीं भरेंगें तो मतदाता सूची से नाम कट जाएगा।

