इटावा। अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश और पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के पर्यवेक्षण में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी इटावा ने एक युवक को चलती ट्रेन में मारपीट व गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
20 नवंबर 2025 की देर रात, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा/इटावा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी इटावा ने टीम के साथ चलती ट्रेन में चेकिंग के दौरान पाया कि वेंडर अजय शर्मा से पैसों को लेकर आरोपी नरेन्द्र सिंह ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और उत्तेजित होकर आमदा-फसाद किया।
इस घटना पर मु.अ.सं. 99/2025, धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
-
नरेन्द्र सिंह, पुत्र राधेलाल
निवासी नगला फतेला, थाना कोतवाली सासनी, जिला हाथरस
उम्र लगभग 19 वर्ष
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
-
20.11.2025, रेलवे स्टेशन इटावा (बहद क्षेत्र जीआरपी इटावा)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, थाना जीआरपी इटावा
-
उ0नि0 राहुल कुमार, थाना जीआरपी इटावा
-
हे0का0 238 पवन कुमार, जीआरपी इटावा

