आगरा: बाह विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए, माननीय विधायक बाह, श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह द्वारा विभिन्न पुलों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए गए। इनके प्रयासों और संबंधित अधिकारियों के पत्राचार के परिणामस्वरूप, उत्तर प्रदेश शासन ने निम्नलिखित पुलों के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है और धनराशि भी निर्गत कर दी गई है:
-
बाह उदी मार्ग पर पुल का निर्माण – ₹136.24 लाख
-
ब्लॉक पिनाहट, ग्राम पुरा जयचंद (ग्राम पंचायत खेराडाडा) के पास नहर पर पुलिया का नवनिर्माण – ₹91.48 लाख
-
खुजुरियन पुरा, राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह चंबल डाल परियोजना पर पुलिया का नवनिर्माण – ₹77.43 लाख
माननीय विधायक श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि जल्द ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा और इससे क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

