आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस, छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ में आज 21 नवंबर को ’64वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2025′ का समापन किया गया। समारोह में माननीय कुलपति प्रो. आशु रानी ने मार्गदर्शन किया।

फार्मेसी सप्ताह हर साल नवंबर के तीसरे सप्ताह में मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम था: “टीकाकरण के समर्थक के रूप में फार्मासिस्ट”।
फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शेखर के नेतृत्व में सप्ताह भर विभिन्न शैक्षणिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें टीकाकरण जागरूकता, स्वास्थ्य परामर्श, संगोष्ठियाँ और विद्यार्थी गतिविधियाँ प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रतिभा मिश्रा एवं डॉ. स्वेतलाना रहीं, जबकि समन्वयक अरिंजय जैन और सह समन्वयक अंजलि चौहान एवं मुकुल यादव ने विभिन्न गतिविधियों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षक डॉ. मनोज यादव, डॉ. संजीव वर्मा और विभाग के सभी छात्र उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान फार्मेसी विभाग के प्रथम वर्ष के छात्रों निखिल, संजनी, पवन कुमार, अंशु मौर्या ने टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, फार्मासिस्टों की भूमिका को सुदृढ़ करने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के उद्देश्यों और फार्मेसी पेशे के प्रति छात्रों को प्रेरित करते हुए किया गया।

