‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत ₹49.28 लाख से अधिक मूल्य का सामान यात्रियों को सुरक्षित लौटाया।
आगरा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत यात्रियों का भरोसा जीतने की दिशा में सराहनीय काम किया है। अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच आगरा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से बरामद करीब 369 सामान यात्रियों को वापस सौंपे गए। इनकी अनुमानित कीमत ₹49,28,407 रुपये बताई गई है।
बरामद सामान में मोबाइल, लैपटॉप, बैग, पर्स और जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। सही पहचान और सत्यापन के बाद सामान उसके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।
मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के मार्गदर्शन में आरपीएफ एवं रेलवे कर्मचारियों ने इस अभियान को सफल बनाया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। सामान छूटने या खोने की स्थिति में तुरंत नजदीकी रेलवे स्टेशन, आरपीएफ या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें।
👏 रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता को सलाम!
Times of Taj | आगरा
#TimesOfTaj #AgraRailwayDivision #OperationAmanat #RPF #IndianRailways #AgraNews #RailwayNews #GoodNews
