आगरा। सिटीजन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित सिटीजन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को सेंट जॉन्स कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया। टूर्नामेंट में जीशान क्लब ने मोहसिन इलेवन को 59 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
दो दिवसीय टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में मोहसिन इलेवन ने अब्दुल रहमान इलेवन को 23 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोहसिन इलेवन ने आठ ओवर में 108 रन बनाए, जिसमें राजा बौनी ने 57 रन की धुआंधार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। अब्दुल रहमान इलेवन 85 रन ही बना सकी।
दूसरे सेमीफाइनल में जीशान क्लब ने बंटी इलेवन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीशान क्लब ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 88 रन बनाए। जवाब में बंटी इलेवन की टीम महज 60 रन ही बना सकी। राहुल सोलंकी ने 25 रन बनाने और एक विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
फाइनल मुकाबले में जीशान क्लब ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 95 रन बनाए। मोहसिन क्लब की टीम 36 रन पर ऑल आउट हो गई। फाइनल में राहुल सोलंकी की शानदार गेंदबाजी को देखते हुए उन्हें पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित नाजिया खान को भी विशेष सम्मान दिया गया।
अंपायर के रूप में अतुल सोलंकी और मतीउद्दीन, तथा कमेंट्री के लिए नवीन गोस्वामी और देशपांडे मौजूद रहे। आयोजन में मुईन बाबूजी, बलदेव भटनागर, कमल कपूर, सिम्मी कपूर, हरीश सक्सेना, शकील शेख, नासिर शेख, शानू कुरैशी, आदिल, फैजान, हाजी कदीर, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद शहजान, नरेंद्र शर्मा, हाजी मुकीम और रिजवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

