मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति, चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प; शिक्षा और चिकित्सा निःशुल्क करने की उठाई मांग
झांसी। उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में झांसी स्थित एमआईएम के बुंदेलखंड कार्यालय में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रभारी सैयद सादिक अली और आजाद समाज पार्टी के मुख्य मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार आजाद की मौजूदगी में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की विचारधारा से जोड़ें।
मिशन 2027 को लेकर लिया संकल्प
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मिशन 2027 के लक्ष्य को लेकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
इसके साथ ही शिक्षा और चिकित्सा को निःशुल्क किए जाने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की बुनियादी जरूरतें हैं। गरीब और वंचित वर्ग को बेहतर शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन क्षेत्रों में व्यापक बदलाव की आवश्यकता है।
वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य को संगठन के प्रमुख मुद्दे बताते हुए इन विषयों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में मुख्य संगठन मंत्री अली अहमद कुरैशी, अहमद पहलवान बब्बू मंडल प्रभारी भाईचारा, जिला प्रभारी असईया गौतम, अतहार अली जिला प्रभारी, ललितपुर जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, नीरज अहिरवार जिला उपाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष नवीवकस बबलू आजाद, शानू खान विधानसभा अध्यक्ष, नदीम राजा सोशल मीडिया प्रभारी बुंदेलखंड, पूर्व नगर अध्यक्ष आजाद खान, वरिष्ठ नेता अमजद मंसूरी, समीर कुरैशी नगर अध्यक्ष और राशिद कुरैशी सहित दोनों संगठनों के जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क और मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
रिपोर्ट: मोहम्मद कलाम कुरैशी, झांसी
टाइम्स ऑफ ताज डिस्क्लेमर: यह समाचार संवाददाता से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। इसमें व्यक्त राजनीतिक विचार और संकल्प संबंधित संगठन के पदाधिकारियों के वक्तव्यों पर आधारित हैं।
