नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की ओर से सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह, अजमेर शरीफ के लिए परंपरागत चादर आज ससम्मान रवाना की गई। यह चादर 10, राजा मार्ग, नई दिल्ली स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आवास से भेजी गई।
चादर को AICC अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुपुर्द किया गया, जो इसे अजमेर शरीफ दरगाह में अकीदत के साथ पेश करेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें तारिक़ अनवर, सलमान खुर्शीद, सैयद नासिर हुसैन, डॉ. जावेद आज़ाद, आरिफ़ मसूद, गुरप्रीत सिंह सप्पल, शमीम अख़्तर, महमूद खान,अहमद खान,अब्दुल कलाम खान, एम. डी. चोपदार, असलम अलीगढ़ी तथा श्रीमती जीनल गाला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे AICC के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने देश में अमन, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द की दुआ की।

