आगरा: भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत होटल मार्क रॉयल, नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मथुरा के पूर्व महापौर मुकेश आर्य, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, व्यापारी नेता टी.एन. अग्रवाल और पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित ने भारत माता और भाजपा संस्थापकों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है। उन्होंने हर नागरिक की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि जब हर घर में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग होगा और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, तभी भारत सच्चाई में आत्मनिर्भर बन पाएगा।

पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित ने “लोकल से ग्लोबल” के संदेश के साथ उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभियान को जन आंदोलन का रूप दें और “हर घर स्वदेशी” का संदेश हर गली, मोहल्ले और घर तक पहुँचाएँ।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें दीपक खरे, हेमंत भोजवानी, नीरज गुप्ता, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, निर्मला दीक्षित, धीरज जैन सहित अन्य प्रमुख शामिल थे।

