कासगंज। भारतीय जनता पार्टी कासगंज द्वारा मंगलवार को जिला कार्यालय पर “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की, जिसमें जनपद की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सम्मानित पत्रकारों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह समाज को दिशा देने और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में अहम भूमिका निभाती है।” उन्होंने कहा कि मीडिया और समाज के बीच सेतु का कार्य करती है पत्रकारिता।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने जनपद में कार्यरत पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा। इस दौरान पत्रकार भवन निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। इस पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक स्तर पर पत्रकार भवन के लिए धन आवंटन का प्रयास किया जाएगा तथा शासन स्तर से भी इसके निर्माण हेतु पूरी कोशिश की जाएगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अजय झवर, शिवप्रताप सोलंकी, अशोक शर्मा, अजेंद्र शर्मा, फहीम अख्तर, अयेंद्र यादव, नूरुल इस्लाम, सौरभ यादव, विक्रम पांडेय, विजय मौर्य, अक्षय पालीवाल, राधेश्याम, देवेंद्र यादव, मुकेश यादव, विजय पुंढीर, देवेंद्र पाण्डेय, सोनी, अजय यादव, सुबोध माहेश्वरी सहित अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां मीडिया और संगठन के बीच संवाद को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

