आगरा: थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर 2025 को अमरपुरा चौराहे पर चेकिंग और गश्त के दौरान अवैध अस्लाह रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि वायु बिहार रोड पर एक व्यक्ति अपने वाहन में अवैध पिस्तौल लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से 01 अवैध पिस्तौल मय खाली मैगजीन (9mm) और 01 कार बरामद हुई। इस संबंध में थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0 689/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी का बयान
गिरफ्तार आरोपी मन्नू यादव, पुत्र मुकेश यादव, निवासी पथौली थाना शाहगंज, आगरा ने बताया कि उसके पास यह पिस्तौल काफी समय से है। लगभग 20 दिन पहले बोदला पेट्रोल पंप के पास हुए झगड़े के दौरान यही पिस्तौल उसके हाथ में थी। झगड़े के बाद वह अपने साथियों के साथ उसी कार से मौके से भाग गया था।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 09/2025, धारा 109(1), बीएनएस थाना सिकंदरा, आगरा
मु0अ0सं0 628/2025, धारा 115(2), 126(2), 191(2), 351(3), 352, बीएनएस थाना जगदीशपुरा, आगरा
मु0अ0सं0 688/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना जगदीशपुरा, आगरा
बरामदगी का विवरण
01 कार
01 पिस्तौल मय खाली मैगजीन (9mm)
पुलिस टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक: प्रदीप कुमार, थाना जगदीशपुरा, कमिश्नरेट आगरा
उ0नि0: अनुराग कुमार, प्रमोद कुमार, उमरखान, अमरनाथ
है0का): पवन पालीवाल

