आगरा। भीम आर्मी के प्रमुख एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज आगरा पहुँचे, जहाँ उन्होंने जीआईसी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह आगरा में उनकी पहली बड़ी जनसभा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
जनसभा में आगरा, अलीगढ़ सहित आसपास के कई ज़िलों से हज़ारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए पहुँचे। सुबह से ही जनसभा स्थल पर कार्यकर्ताओं का लगातार आना-जाना बना रहा और पूरा माहौल जोश व उत्साह से सराबोर नजर आया।सांसद चंद्रशेखर अपने काफिले के साथ एमजी रोड होते हुए जनसभा स्थल पहुँचे। रास्ते भर और जीआईसी मैदान पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। जनसभा स्थल पर मौजूद भारी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि क्षेत्र में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

