आगरा। ताज नगरी आगरा में आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन 2026 ने युवाओं के साथ-साथ व्यापारियों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का मजबूत संदेश दिया। 08 फरवरी 2026 को आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्या में धावकों ने भाग लिया और फिट इंडिया का संदेश दिया।मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। दौड़ पूरी करने के बाद प्रतिभागियों ने अपने मेडल के साथ खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर मैराथन में शामिल युवा राहुल जैकर आर्या ने कहा कि, “स्वस्थ रहने के लिए घर का बना भोजन, संतुलित आहार और प्रतिदिन की रनिंग बेहद आवश्यक है। नियमित दौड़ से मोटापा, शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से निजात मिलती है और शरीर हमेशा ऊर्जावान बना रहता है।”

वहीं कार्यक्रम में मौजूद युवा कारोबारी आयुष कपूर ने कहा कि, “आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अपने व्यापार से समय निकालकर खुद की सेहत पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है।
मैं रोज़ अपने लिए वक्त निकालकर व्यायाम करता हूं और साइकिल चलाकर खुद को फिट रखता हूं। जब व्यापारी खुद स्वस्थ रहेंगे तभी वे अपने व्यवसाय और समाज को बेहतर दिशा दे पाएंगे।”उन्होंने कहा कि उनकी इस पहल से अब अन्य व्यापारी भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

कार्यक्रम में RHY LITE इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक एवं TRITON द्वारा प्रतिभागियों को ऊर्जा व ताजगी प्रदान की गई। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता नजर आया।

