आगरा | ताजमहल के पश्चिमी गेट पर आगरा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत विदेशी पर्यटकों का भारतीय परंपरा “अतिथि देवो भवः” और “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना के साथ स्वागत किया गया।
ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर विश्व प्रसिद्ध स्मारक का दीदार करने पहुंचे विदेशी सैलानियों को अब सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और आतिथ्य का भी विशेष अनुभव मिल रहा है। पुलिसकर्मी न केवल सुरक्षा का दायित्व निभा रहे हैं, बल्कि पर्यटकों के साथ मित्रवत संवाद कर उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं।
आज डेनमार्क और रूस से आए पर्यटकों के एक समूह की पुलिस टीम ने हर संभव सहायता की। पर्यटकों को ताजमहल भ्रमण के दौरान आवश्यक जानकारी, सुरक्षा मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया गया, जिससे उनकी यात्रा सुखद और यादगार बन सकी। आगरा पुलिस की तत्परता और फ्रेंडली व्यवहार से प्रभावित होकर विदेशी पर्यटकों ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु तथा महिला आरक्षी रीतू शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका से “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” को सफल बनाया।
आगरा पुलिस की यह पहल न केवल शहर की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आगरा की पहचान को और मजबूत बना रही है।

