बिहार शरीफ (नालंदा)। कांग्रेस के युवा नेता बशीर उल हक रॉकी के वालिद-ए-मुहतरम सैय्यद मुहम्मद शाहीन साहब 11 फरवरी को आगरा के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से इस फ़ानी दुनिया को अलविदा कह गए। उनके इंतकाल की खबर सुनते ही परिवार, अज़ीज़ो-अक़ारिब, दोस्तों और चाहने वालों में गहरा ग़म छा गया।
मरहूम अपनी सादगी, नेक अख़लाक़ और मिलनसार तबीयत के लिए जाने जाते थे। वे हमेशा लोगों के दुख-दर्द में शरीक रहते थे। उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा 12 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे (नमाज़-ए-ज़ोहर के बाद) खानकाह मदरसा की मस्जिद में अदा की जाएगी। इसके बाद उन्हें बड़ी दरगाह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
पता: गगन दीवान, बिहार शरीफ, जिला नालंदा।
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फरमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम अता करे और तमाम पसमांदगान को सब्र-ए-जमील अता फरमाए। आमीन।

