Dr. MPS Group of Institutions में होगा वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट का भव्य आयोजन
आगरा। Dr. MPS Group of Institutions द्वारा 19 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “चैलेंजर-2025-26” का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स फेस्ट में 20 से अधिक खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं का उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना देखने को मिलेगी।
प्रतियोगिता की ट्रॉफी, टी-शर्ट एवं पोस्टर का विमोचन संस्थान के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया गया।

🏆 “चैलेंजर” से बढ़ता है आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता
संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने कहा कि Dr. MPS Group of Institutions अपनी स्थापना से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। “चैलेंजर” केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि छात्रों को चुनौतियों का सामना करना सिखाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मंच है।
प्रशासनिक निदेशक डॉ. ए.के. गोयल ने कहा कि संस्थान शोध, नवाचार और उद्यमशील गतिविधियों के माध्यम से आगरा क्षेत्र के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान दे रहा है।
अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री ने कहा कि शिक्षा के साथ शारीरिक फिटनेस भी उतनी ही आवश्यक है। “एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है” — इसी सोच के साथ वर्ष 2012 में “चैलेंजर” की शुरुआत की गई थी।
⚽ 20 से अधिक खेलों में दिखेगा दमखम
🏏 मैदानी खेल
वॉलीबॉल, रस्साकशी, सिक्स-ए-साइड क्रिकेट, थ्रो बॉल, बास्केटबॉल
🏃 एथलेटिक्स
100 मीटर दौड़, 4×400 मीटर रिले, लंबी कूद, शॉट-पुट, ट्रिपल जंप, जेवलिन थ्रो
🎉 मजेदार व रोमांचक प्रतियोगिताएं
थ्री लेग रेस, स्पून रेस, सैक रेस, ब्लाइंड फोल्ड रेस, स्लो साइकिल रेस
🏓 इनडोर खेल
टेबल टेनिस, बैडमिंटन (डबल्स), खो-खो
👥 ये विभाग लेंगे हिस्सा
बीबीए, बीसीए, बायोटेक, बीकॉम, एमबीए और बीएड विभागों की टीमें इस स्पोर्ट्स फेस्ट में अपना कौशल दिखाएंगी।
आयोजन की सफलता के लिए गठित ‘एपेक्स कमेटी’ के प्रमुख श्री हिमांशु आर्य हैं। समिति में डॉ. आमेंद्र सिंह, श्री चंद्र शेखर, श्री संदीप सक्सेना, डॉ. खालिद हुसैन, संजू कुमार, भूपेंद्र कुमार और काव्या सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।
डीन मीडिया रिलेशन डॉ. प्रवल प्रताप सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

