दिल्ली से ताजमहल घूमने आई महिला पर्यटक सईद अम्मा अपने पति से बिछड़ गई और पश्चिमी निकास द्वार पर फंस गई। पति पुरानी मंडी की ओर तलाश करते रहे, जबकि महिला नीम तिराहा पर ही उन्हें ढूंढती रही।
परेशान महिला ने रोते हुए उप निरीक्षक रामकुमार को सूचना दी। आगरा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट संदेश का उपयोग कर मात्र 30 मिनट में पति-पत्नी को मिलवा दिया।
सईद अम्मा और उनके पति ने पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए धन्यवाद जताया।
पुलिस टीम में शामिल:उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल,उप निरीक्षक रामकुमार,आरक्षी शैलेंद्र, महिला आरक्षी रिंकी शामिल थे।

