कॉमर्स स्ट्रीम से ग्रेड-12 में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण
आगरा/शारजाह: आगरा में जन्मी मीसम मुख्तार अहमद ने अपनी मेहनत और लगन से संयुक्त अरब अमीरात में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने Our Own English High School – Sharjah Girls से कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेड 12 की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की।

मीसम की शिक्षिका Ms. Nimmi George ने उनकी पढ़ाई के प्रति गंभीरता, अनुशासन और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मीसम हमेशा एक जिम्मेदार और लक्ष्य-समर्पित छात्रा रही हैं।
गौरतलब है कि मीसम समाजी कारकुन खतीब नहर वाली मस्जिद मुहम्मद इक़बाल की नवासी हैं, जिन्होंने अपने परिवार और शहर का नाम विदेश में भी गौरवान्वित किया।
मीसम अब कॉमर्स क्षेत्र में आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की तैयारी कर रही हैं।

