आगरा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से ईद-उल-अज़हा के अवसर पर क्षेत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के संबंध में दिनांक 22 मई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया था।
ज्ञापन के क्रम में संबंधित शहीद नगर चौकी से उपनिरीक्षक अंकुर कुमार द्वारा जिला कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त की गई। जिला महासचिव अख्तर अली द्वारा दिए गए ज्ञापन के संबंध में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए, जिसके परिणामस्वरूप ईद के दौरान क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर AIMIM पदाधिकारियों ने सदर बाजार थाना एवं शहीद नगर चौकी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और पुलिस की सतर्कता एवं सहयोग से क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारा कायम रहा।
आभार व्यक्त करने वालों में AIMIM के मिर्जा मुकर्रम बेग (संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश), शमशेर खान (जिला अध्यक्ष), शहजाद कुरैशी (जिला कोषाध्यक्ष), शहजाद उस्मानी (जिला उपाध्यक्ष) तथा अख्तर अली (जिला महासचिव) प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

