आगरा। All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद साबिर खान और पूर्व सांसद प्रत्याशी मिर्जा मुकर्रम बेग गोबर चौकी क्षेत्र में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
इस दौरान मोहम्मद साबिर खान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में AIMIM पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता के लिए तैयार है।
नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वे प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मामले में उचित और सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता दिखाते हुए न्याय की मांग की।

