कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष मरहूम असद हुसैन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि कासगंज के नवाब मोहल्ला निवासी असद हुसैन का गत 9 मई की रात हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। लगभग 37 वर्षीय असद हुसैन समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई थी।
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुलाकात असद हुसैन के परिवार से कराई। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने एक निर्भीक और समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
उन्होंने असद हुसैन की पांच वर्षीय पुत्री के भविष्य की चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी शिक्षा-दीक्षा बेहतर ढंग से कराई जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी इस परिवार के साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहेगी और जहां तक संभव होगा, परिवार की सहायता की जाएगी।
इस अवसर पर , जान मोहम्मद, मुहम्मद जुबैर लकी, तालिब सैफी, राशिद अली, अबरार अहमद सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: नुरूल इस्लाम
TIMES OF TAJ

