लखनऊ। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को हुई भारी बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। तेल कंपनियों द्वारा दोनों ईंधनों के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि किए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“मैंने तो पहले ही कहा था- साइकिल से बेहतर कुछ नहीं।”
सपा प्रमुख का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और इसे बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ना तय माना जा रहा है। विपक्षी दल लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेर रहे हैं।

