आगरा। ऑल इंडिया इत्तेहाद ए मुस्लेमीन के प्रदेश सचिव (संगठन) एवं फिरोजाबाद संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मिर्ज़ा मुकर्रम बेग मुगल ने लोहामंडी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी से हाल ही में जुड़े नए सदस्यों को सदस्यता एवं पहचान पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर मिर्ज़ा मुकर्रम बेग मुगल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और सामाजिक सौहार्द, भाईचारे तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाए तथा समाज की सेवा को प्राथमिकता दे।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

