कासगंज, कस्बा सहावर में हुई जिया अहमद की हत्या के एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया है।
- https://youtu.be/6PI8DrDcnVk?si=X_pBaK9ROJI6d0OUhttps://youtu.be/6PI8DrDcnVk?si=X_pBaK9ROJI6d0OU
जानकारी के अनुसार, मृतक जिया अहमद का अभियुक्त फैसल पुत्र मुईन उर्फ चुन्ना, निवासी मोहल्ला झंडा, थाना सहावर की बहन से प्रेम संबंध था। फैसल और उसके परिजन इस रिश्ते के विरोध में थे। बताया गया है कि इसी रंजिश के चलते फैसल ने अपने भाई रफत और फुफेरे भाइयों फैजान व रिज़वान के साथ मिलकर 25 अक्टूबर की रात जिया अहमद की लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी।
इस घटना के बाद थाना सहावर में मु.अ.सं. 527/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी सुश्री शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में गठित टीम ने 27 अक्टूबर की रात करीब 11:05 बजे बड़ी माता मंदिर के पास से फैसल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक छुरी बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
अभियुक्त का विवरण
-
नाम: फैसल पुत्र मुईन उर्फ चुन्ना
-
निवास: मोहल्ला झंडा, थाना सहावर, जनपद कासगंज
बरामदगी
-
घटना में प्रयुक्त एक धारदार छुरी
आपराधिक इतिहास
-
मु.अ.सं. 527/25 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सहावर
-
मु.अ.सं. 302/23 धारा 323, 342, 386, 452, 506 भा.दं.सं., थाना सहावर
पुलिस टीम
-
चमन कुमार गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक, थाना सहावर
-
उप निरीक्षक रणवीर सिंह
-
कॉन्स्टेबल अमित कुमार
-
कॉन्स्टेबल अशोक कुमार

