Times of Taj | कासगंज
कासगंज। विकास खण्ड सहावर के गांव फरौली स्थित आर.आर. पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों का परीक्षा परिणाम वितरित किया गया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक भास्कर चतुर्वेदी उर्फ नीटू ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए टाइम टेबल का पालन, एकाग्रता और अनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो विद्यार्थी इन गुणों के साथ अपने गुरुजनों और बड़ों की आज्ञा का पालन करते हैं, वे जीवन में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत (बल्लू भैया), जाहिदा सुल्तान तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर हमीद उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के टॉपर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अजहर बेग ने किया। वहीं बेस्ट स्पीच का पुरस्कार रिफा खानम को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कुलदीप वर्मा, शारिक मिर्जा, सौरव उपाध्याय, गजेंद्र चतुर्वेदी, उपेंद्र कुमार माथुर, पारुल शर्मा, शाहिदा, शालू, अनामिका मिश्रा, पिंकी, बिजेंद्र पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

