आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित मुख्य तरणताल एवं बाल तरणताल में तैराकी करने वाले खिलाड़ियों एवं सदस्यों की सुरक्षा तथा तरणताल के सुचारु संचालन के लिए पुरुष एवं महिला जीवन रक्षक (लाइफ गार्ड) की आवश्यकता है।

इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, आगरा मण्डल, आगरा द्वारा इच्छुक तैराकी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में दिनांक 20 मई 2026 तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।

