आगरा। गुलामाने सहाबा व अहले बैत कमेटी (रजि.) की जानिब से अमीरुल मोमिनीन Hazrat Umar Farooq के यौमे शहादत के मौके पर घाटी मामूं भांजा रोड पर अवामुन्नास के लिए ठंडे मीठे शरबत का एहतमाम किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने शदीद गर्मी में ठंडे शरबत से अपनी प्यास बुझाई। कमेटी की ओर से बिना किसी तास्सुब, भेदभाव या मज़हबी फर्क के हर आने-जाने वाले शख्स को शरबत पेश किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल को इंसानियत, भाईचारे और खिदमत-ए-खल्क़ का बेहतरीन नमूना बताया।
कार्यक्रम के दौरान कमेटी के सदस्य लगातार लोगों की सेवा में जुटे रहे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अहमद रज़ा, सेक्रेटरी जीशान अहमद, प्रवक्ता मुहम्मद शोएब अशरफ़ी, मुहम्मद शकील, मुहम्मद रईस, कामरान अजहरी, मुहम्मद दिलशाद, सद्दाम हुसैन, मुहम्मद रिज़वान, हसनैन रज़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने खिदमत को अंजाम दिया।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम का महीना हमें सब्र, कुर्बानी, इंसानियत और आपसी भाईचारे का पैग़ाम देता है तथा ऐसे सामाजिक सेवा कार्य समाज में मोहब्बत और एकता को मज़बूत करते हैं।

