डिस्ट्रीब्यूटर्स–डीलर्स के साथ भविष्य की रणनीति साझा, उत्कृष्ट विक्रेताओं का सम्मान
आगरा। अतुल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा अपने एप्लाइन्सेज प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं डीलर्स के लिए एक भव्य डीलर्स सम्मेलन का आयोजन दिनांक 19 दिसंबर 2025 को होटल ग्रांड मरक्योर, आगरा में किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए वितरक एवं विक्रेता बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के महाप्रबंधक सुनील भटनागर द्वारा सभी डीलर्स के स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने अतुल ग्रुप द्वारा निर्मित सभी एप्लाइन्सेज उत्पादों की विशेषताओं, बाजार में उनकी उपयोगिता एवं कंपनी की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
एप्लाइन्सेज प्रोडक्ट्स के विक्रय प्रबंधक जुगल गुप्ता ने वर्ष 2025 की इंसेंटिव स्कीम की विस्तृत जानकारी देते हुए डीलर्स को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रोडक्शन हेड सुबोध शर्मा ने उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक एवं यूनिक फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण कंपनी के निदेशक निकुंज मित्तल द्वारा चार नए कूलर्स की नवीन श्रृंखला का अनावरण एवं लॉन्च रहा। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता वितरक बंधुओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे उपस्थित डीलर्स में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सम्मेलन में मौजूद वितरकों एवं विक्रेताओं ने कंपनी के उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई तथा अपने बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए, जिनका कंपनी प्रबंधन द्वारा सकारात्मक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर अतुल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन में उपस्थित सभी डीलर एवं वितरक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा जताई।

