आगरा। लायंस क्लब आकाश द्वारा अपने नियमित सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत मासिक गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन फाउंड्री नगर स्थित राधा कृष्ण गौशाला में किया गया। इस अवसर पर गौवंश की सेवा हेतु क्लब द्वारा प्रचुर मात्रा में आहार सामग्री प्रदान की गई।
क्लब कॉर्डिनेटर मनोज कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा कार्य के अंतर्गत गौशाला में रहने वाले समस्त गोवंशों के लिए लगभग 1200 किलोग्राम गाजर, 1250 किलोग्राम भूसा एवं 2 कुंतल चोकर भेंट किया गया।
क्लब अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि लायंस क्लब आकाश द्वारा इस गौशाला को गोद लिया गया है तथा यहां निवासरत गौवंश के भोजन, देखभाल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी क्लब द्वारा निरंतर निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
क्लब सचिव अनुराधा गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब आकाश भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता रहेगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह, रीजन चेयरपर्सन संजय गुप्ता, पवन पैंगोरिया, सुनीता पैंगोरिया, नितिन अग्रवाल, मन पैंगोरिया आदि उपस्थित रहे।

