आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महानगर अध्यक्ष बशीर उल हक ‘रॉकी’ ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मोहम्मद साजिद को आगरा शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष (89-विधानसभा उत्तर) मनोनीत किया है।
मनोनयन पत्र सौंपते हुए बशीर उल हक ‘रॉकी’ ने कहा कि कांग्रेस संगठन के प्रति मुहम्मद साजिद की सक्रियता, निष्ठा और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं के समाधान के लिए उनके निरंतर प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि साजिद पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को विधानसभा क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ाने के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
मनोनयन पत्र प्रदान करने के अवसर पर राम टंडन, दिनेश बाबू शर्मा, नरेश शर्मा, सुमित वैभव गुप्ता तथा यामीन कादरी मौजूद रहे।
मुहम्मद साजिद के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सुहैल अंसारी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा।

