आगरा। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश त्यागी जी के पूज्य पिताजी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता श्री भजोरी लाल त्यागी जी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
श्री भजोरी लाल त्यागी जी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे और एक सजग, संवेदनशील तथा न्यायप्रिय अधिवक्ता के रूप में उनकी विशेष पहचान थी। उन्होंने अपने जीवन में समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य किया और सादगीपूर्ण जीवन के लिए जाने जाते थे।
दुखद समाचार मिलते ही कांग्रेस नेताओं, किसान संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

