नई दिल्ली। चुनावी माहौल के बीच आज प्रदेश की राजनीति में एक अहम मोड़ देखने को मिल सकता है। नेता प्रतिपक्ष न्याय प्रेरक श्री राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे इंदिरा भवन में प्रेस से मुख़ातिब होंगे।
सूत्रों के अनुसार, यह प्रेस वार्ता कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं से जुड़े गंभीर आरोपों पर केंद्रित होगी। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि आज प्रस्तुत किए जाने वाले तथ्य राजनीतिक परिदृश्य को झकझोर सकते हैं।

राहुल गांधी द्वारा इस मुद्दे को राष्ट्रीय बहस के केंद्र में लाए जाने की संभावना है। मीडिया जगत, राजनीतिक कार्यकर्ताओं व आम जनता की निगाहें इस प्रेस वार्ता पर टिकी हुई हैं।
समय: दोपहर 12 बजे
स्थान: इंदिरा भवन
Times of TAJ की विशेष रिपोर्ट जारी रहेगी…

