छोटे सहयोगी दलों को भी सीटें, LJP (R) 29, RLM और HAM को 6-6 सीटें मिलीं; गठबंधन में संतुलन और चुनावी रणनीति पर फोकस
पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा तय कर दिया गया है। इस बार BJP और JD(U) को बराबर हिस्सेदारी दी गई है और दोनों दल 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
इस निर्णय से JD(U) का गठबंधन में वर्चस्व कम हुआ है, जबकि BJP का प्रभाव बढ़ा है। NDA के छोटे सहयोगी दलों को भी हिस्सेदारी मिली है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP (R)] को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6-6 सीटें दी गई हैं।
गठबंधन ने इस बंटवारे को संतुलन बनाए रखने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया कदम बताया है। सभी दलों ने इसे सहमति और सौहार्दपूर्ण निर्णय करार दिया है और बिहार में एक बार फिर NDA सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

