कासगंज।भाजपा का 47वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुआ।इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ज्ञान तिवारी, डॉ. केत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह, अनिल पुंडीर, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता एवं महेंद्र सिंह राना आदि ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, नीति एवं रीति पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना देश में एक सशक्त राष्ट्रवादी विचारधारा को स्थापित करने के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है, जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर कार्य करता है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं, जिससे भारत को “विश्व गुरु” बनाने का संकल्प साकार हो सके।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. बी.डी. राना, रामेश्वर दयाल मेहरे, राजवीर सिंह भल्ला, शिवकुमार भारद्वाज, डॉ. योगेंद्र चौहान, कृष्णकांत, के.पी. सिंह, अनिरुद्ध प्रताप, डॉ शिवप्रताप सिंह, रामनिवास राजपूत,शरद गुप्ता, विजय लक्ष्मी, हिना सिंह, डॉ. खूब सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, कबीर प्रताप, दिनकर राव, अनीता उपाध्याय, धर्मपाल पुंडीर, शुभम प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

