नई दिल्ली । बशीर उल हक ‘रॉकी’ और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की मुलाकात की एक तस्वीर इन दिनों सियासी हलकों में तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों नेताओं के बीच हो रही गहरी बातचीत ने कई राजनीतिक संकेत दे दिए हैं।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि रॉकी और खड़गे आपस में गंभीर चर्चा में मशगूल हैं। हाव-भाव और बातचीत का अंदाज़ यह इशारा करता है कि यह सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि किसी महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दे पर गहन मंथन चल रहा था।
सूत्रों की मानें तो इस बातचीत में उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति जैसे अहम विषय शामिल रहे। खासतौर पर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और नए चेहरों को आगे लाने पर जोर दिया गया।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कई बार तस्वीरें भी बहुत कुछ बयां कर जाती हैं, और यह तस्वीर भी उसी का उदाहरण है। रॉकी की सक्रियता और कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनकी नजदीकी आने वाले समय में नए समीकरणों की ओर इशारा कर रही है।
हालांकि, इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस गुफ्तगू का असर आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति और प्रदेश की राजनीति पर किस रूप में दिखाई देता है।

