आगरा। थाना मलपुरा पुलिस टीम ने भैंस चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जगनेर रोड स्थित सिरौली कट के पास से दबोचा।
क्या है मामला?
दिनांक 31 जनवरी 2026 को वादी श्री अब्दुल लतीफ पुत्र नव्या, निवासी मुल्ला की प्याऊ, धनौली, थाना मलपुरा, आगरा ने अपनी चांदी नस्ल की भैंस चोरी होने की तहरीर थाना मलपुरा में दी थी। इस संबंध में थाना मलपुरा पर मु०अ०सं० 33/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
दिनांक 19 फरवरी 2026 को थाना मलपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त मुस्तकीम उर्फ बड्डी उर्फ चंटी को जगनेर रोड स्थित सिरौली कट के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम ने पूछताछ में बताया कि वह भैंस चोरी कर उन्हें बेचकर पैसे कमाता है और मौज-मस्ती में खर्च करता है। उसने स्वीकार किया कि कुछ समय पहले उसने अपने साथियों शिवम, योगेश और टिकू के साथ मिलकर भैंस चोरी की थी। चोरी के बाद जब वे भैंस बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उसके साथियों को पकड़ लिया, जबकि वह मौके से फरार हो गया था।
पहले ही बरामद हो चुकी थी भैंस
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद चोरी की गई भैंस को बरामद कर वादी को सुपुर्द कर दिया था। मामले में शामिल अन्य अभियुक्त शिवम, योगेश और टिकू को 1 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
मुस्तकीम उर्फ बड्डी उर्फ चंटी पुत्र अफजाल, निवासी कैंट सुल्तानपुरा गुम्मट, थाना सदर बाजार, आगरा।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहिष्ठ, थाना मलपुरा
उप निरीक्षक अनिल शर्मा, थाना मलपुरा
थाना मलपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

