प्रयागराज। Military Hospital Prayagraj में “Organ Donation in India & Armed Forces Medical Services” विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में अंगदान की अहमियत, चुनौतियों और समाज की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

सत्र को Col (Dr) Sudeep Prakash, सीनियर एडवाइजर (मेडिसिन) एवं नेफ्रोलॉजिस्ट, Command Hospital (CC) द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने भारत में अंगों की मांग और उपलब्धता के बीच बढ़ती खाई पर चिंता जताई और इससे जुड़े मिथकों को दूर करने पर जोर दिया।
डॉ. प्रकाश ने विशेष रूप से मृत्युपरांत अंगदान (Deceased Organ Donation) को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई और कहा कि अब समय आ गया है कि लोग केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर वास्तविक कदम उठाएं।

उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा,
“Don’t take your organs to heaven — heaven knows we need them here.”
इस सत्र ने उपस्थित लोगों को न केवल प्रेरित किया बल्कि उन्हें अंगदान के लिए संकल्प लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान को एक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना रहा।

