लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार और पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। उनका कार्यकाल अब 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है।
अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री का सबसे भरोसेमंद सलाहकार माना जाता है।
प्रशासनिक अनुभव और शासन-प्रशासन की गहरी समझ के चलते वे सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
पूर्व आईएएस अधिकारी के रूप में उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, सूचना विभाग और कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां संभाली हैं। सरकार के फैसलों और रणनीतिक योजनाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
सेवा विस्तार के फैसले को प्रदेश सरकार की कार्यशैली में निरंतरता और स्थिरता बनाए रखने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
— Times of Taj Desk

