ईद : बच्चों ने पहने नए कपड़े किया डांस और बांटी खुशियां
संवाद।।तौफीक फारूकी
फर्रुखाबाद थाना कमालगंज कस्बे में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रमजान के पवित्र महीने के बाद चांद दिखने पर ईद का ऐलान हुआ था। सुबह से ही देशभर में रौनक देखने को मिली और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इसी बीच छोटी बच्ची हिफजा नूर ने नए कपड़ों में सज-धज कर खुशियां जाहिर की
फर्रुखाबाद जनपद के ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के कई गांवों में भी समय पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
गांवों में विशेष उत्साह देखा गया। बच्चों में ईदी को लेकर खुशी थी, वहीं घरों में सेवइयों और विभिन्न पकवानों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बना दिया।
त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह त्योहार खुशियों, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश लेकर आया, जहां हर चेहरे पर मुस्कान और दिलों में मोहब्बत नजर आई।
नमाज़ के बाद सभी ने देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ‘मीठी ईद’ की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
छोटे बच्चे अधिक उत्साहित थे, जो रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे घूम रहे थे ईद की नमाज अदा करने के साथ ही वतन की खुशहाली व अमन चैन के लिए दुआ मांगी
ईद उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। रमजान के आखिरी दिन दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय ईद मनाता है। इसमें धर्मार्थ कार्य किए जाते हैं। इसमें गरीबों को खाना खिलाना और दान देना शामिल है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं।ईद के त्योहार के साथ ही रोजे और इबादत का महीना समाप्त हो जाता है।
अल्लाह की सच्ची इबादत करनी है तो उसके सभी बंदों से प्यार करो
ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने नए कपड़े पहने। सेवइयां खाईं। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
मौलाना ने बच्चों को बताया कि ईद का त्योहार मोहब्बत, भाईचारे और खुशियों का संदेश देता है

