आगरा,उमरी पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरा आगरा में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधक अज़हर उमरी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उन्होंने कहा कि बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके सुनहरे भविष्य के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।

इस अवसर पर स्कूल के कोऑर्डिनेटर डॉ. सुहैल उमरी ने छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की अध्यापिकाओं —
स्वाति सागर, आफरीन, प्रियंका, शिवानी, मोनिका, हर्षिता, श्वेता, ज्योति और मुस्कान — का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
बच्चों ने पूरे जोश के साथ बाल दिवस मनाया और कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
#ChildrensDay #UmriPublicSchool #JagdishpuraAgra #SchoolCelebration #KidsDayFun #Nehruday #StudentActivities #SchoolEvents #LearningWithFun #FutureLeaders #SportsAndFun #HappyChildren

