आगरा। कांशीराम कॉलोनी, नगला मेवाती में लंबे समय से फैली गंदगी और जाम नालियों की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों को उस समय राहत मिली जब AIMIM के जिला उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव शहज़ाद खान तथा सामाजिक कार्यकर्ता मिर्जा मुकर्रम बेग की पहल पर नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में कई दिनों से नालियां चोक थीं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से दुर्गंध फैल रही थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए शहज़ाद खान और मिर्जा मुकर्रम बेग ने नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर मौके पर सफाई कार्य शुरू कराया। नगर निगम की टीम ने नालियों की सफाई कर गाद निकाली तथा जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया।
सफाई अभियान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और AIMIM नेताओं के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना है कि गंदगी और जलभराव की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से स्थिति में सुधार आया है।
इस अवसर पर शहज़ाद खान ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की अन्य नागरिक समस्याओं को भी संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
मिर्जा मुकर्रम बेग ने नगर निगम से अपील की कि कॉलोनी में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा उत्पन्न न हों।

