लखनऊ। योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देंगे। राजधानी के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 555 श्रद्धालुओं को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह कार्यक्रम पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कैलाश मानसरोवर यात्रा जैसी कठिन और महंगी तीर्थ यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए आसान बनाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
कैसे मिलती है सहायता?
- यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासियों के लिए है
- श्रद्धालुओं को पहले यात्रा पूरी करनी होती है
- इसके बाद आवेदन करना होता है
- दस्तावेजों के सत्यापन के बाद राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है
यात्रियों के लिए खास सुविधा
राज्य सरकार ने गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण भी कराया है, जहां देशभर से आने वाले यात्रियों के लिए ट्रांजिट ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है।
सरकार की इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को आर्थिक राहत भी मिलेगी।

