डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, विजिलेंस जांच के आदेश**
कानपुर, कानपुर पुलिस महकमे में तैनात डिप्टी एसपी (PPS) ऋषिकांत शुक्ला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गृह विभाग ने निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, कानपुर में लगभग 10 साल की सेवा अवधि के दौरान शुक्ला ने करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्ला ने अपने कार्यकाल में शहर के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से करीबी संबंध बनाकर अवैध कमाई के रास्ते तैयार किए।
बताया जा रहा है कि उन्होंने कानपुर के पॉश इलाकों में 12 ज़मीनें और 11 दुकानें खरीदीं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।
ऋषिकांत शुक्ला ने अपनी सेवा की शुरुआत उप निरीक्षक (Sub-Inspector) के रूप में की थी। पदोन्नति के बाद वे क्षेत्राधिकारी (CO) बने और ज्यादातर समय कानपुर में ही तैनात रहे।
गृह विभाग के सचिव IAS जगदीश ने उन्हें निलंबित करते हुए विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
इस कार्रवाई के बाद कानपुर पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मचा हुआ है।
#KanpurNews #CorruptionCase #RishikantShukla #UPPolice #VigilanceInquiry #TimesOfTAJ

