आगरा। कांग्रेस नेता बशीर उल हक रॉकी के पिता का आज सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके इंतकाल की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा पटना में अदा की जाएगी। जनाज़े के समय और स्थान की जानकारी अलग से दी जाएगी।
कांग्रेस नेताओं और शुभचिंतकों ने बशीर उल हक रॉकी एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की मग़फिरत और परिजनों को सब्र अता होने की दुआ की है।

