1980-81 की वोटर लिस्ट में नागरिकता से जुड़ा मामला फिर उठा
दिल्ली की राउज एवेन्यू सेशंस कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस मामले में भेजा गया है जिसमें आरोप लगाया गया था कि बिना भारतीय नागरिकता के 1980-81 के इलेक्टोरल रोल में उनका नाम जोड़ा गया था।
राउज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस जज विशाल गोगने ने एक रिवीजन पिटीशन पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद यह निर्देश जारी किया।
यह पिटीशन उस आदेश के खिलाफ दायर की गई थी जिसमें मजिस्ट्रेट ने सितंबर में दायर शिकायत को खारिज कर दिया था। उस शिकायत में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी का नाम गलत तरीके से वोटर सूची में शामिल किया गया था।
अब सेशंस कोर्ट ने इस रिवीजन पर आगे की कार्यवाही शुरू करते हुए सोनिया गांधी से जवाब मांगा है।

